देवास। श्री क्षत्रिय युवा मराठा समाज एवं रोटरी क्लब देवास द्वारा श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती एवं श्रीमंत सदाशिवराव पवार देवास जूनियर की स्मृति के उपलक्ष्य में महादंगल का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सुधीर पंडित ने बताया कि 17 फरवरी, सोमवार को सायं 4 बजे यशवंत व्यायामशाला में महादंगल होगा, जिसमें प्रदेश के नामी पहलवानो की कुश्ती होगी। दंगल में कुल 15 कुश्ती प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त दंगल प्रेमियो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समरजीतसिंह जाधव, गुरूचरण पहलवान, अमितराव पवार, भावेश पहलवान, खिलेश शिंदे, रमण देशमुख, हिमांशु राजोले, हर्षवर्धन जगताप ने की है।
Related Posts '
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...

