देवास शहर में अमानक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना है इस हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत एक कुंटल के ऊपर अमानक पॉलिथीन जप्त की गई जिसको प्रोसेसिंग प्लांट ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रोसेस किया जाकर नष्ट की गई। जिससे रीसायकल कर अन्य उपयोगी चीजें बनाई जाएगी तथा नगर निगम द्वारा सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी व्यवसायको से अपील की है, देवास शहर फाइव स्टार रैंकिंग के लिए प्रतियोगिता में भाग ले रहा है सभी नागरिकों के सहयोग से हम तीन कैटेगरी के पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें जिससे पर्यावरण को खतरे से बचाया जा सकता है। सभी नागरिक गण दुकानों व बाजार में जरूरत की चीजें लेने जाने हेतु कपड़े की थैली का उपयोग करें।
Related Posts '
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...
30 SEP
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल आवेदकों को लौटाए
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल...

