
देवास। गत दिवस मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के हुए चुनाव में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए। चुनाव के लिए आयोजित बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों ने एकमत से उनके नाम का प्रस्ताव रखा और किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया। लिहाजा वे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए।

