भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। इस उपलक्ष्य पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में कई रंगारंग कार्यक्रम जैसे-नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गए। वाद्य यंत्रों की साज़ पर अनुकूल शीर्षक के साथ फोटो फ्रेम उपहार के रूप में देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि वे अपना विद्यालयीन शिक्षण पूर्ण करने के पष्चात् अपने भावी सपनों को नये रंगों से सजाए। कठिन परिश्रम, एकाग्रता एवं दृढ़ संकल्प से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। मिस्टर सेन थाॅम- पीयुष गुणावत एवं मिस सेन थाॅम- बिंसू जोसफ़ रही। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्राचार्य श्री सी.ए.लुकस एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता का आषीश देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅं प्रेषित की।
Related Posts '
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...

