यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी ने भारत सरकार एम. एच. आर. डी. के सान्निध्य में चलाए गए ‘स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय’ एक राष्ट्रीय मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के मापदंडो पर सेन थाॅम एकेडमी ने न केवल 5 स्टार प्राप्त किए अपितु स्वच्छता के सभी सोपानो पर भी शत प्रतिशत खरा उतरकर यह सम्मान प्राप्त किया। गौरतलब है कि सेन थाॅम एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए दी जाने वाली सभी मूलभूत आवश्यकताओं एवं उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है साथ ही उनका अनुकूल रख-रखाव कर अपने सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वाह भी किया जाता है। इसी सम्मान के आधार पर सेन थाॅम एकेडमी इस अभियान के द्वितीय पायदान अर्थात राज्य स्तरीय स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय 2017-18 में भी अपनी शिरकत कर चुका है।
Related Posts '
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...

