देवास। देवास जिले का प्रथम चैरिटी टूर्नामेंट सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में 13 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा हे। आयोजक सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसायटी ने बताया कि देवास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर बेटी बचाओ अभियान और पेड़ बचाओ अभियान की जागरूकता फैलाने के लिये क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। सोसाइटी अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि प्रदेश की प्रतिष्ठित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ए.टी.स्पोट्र्स व प्रसिद्ध कोच आशीष सिंह के मार्गदर्शन में पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट टेनिस बॉल से 10 ओवरों का मेच खेला जाएगा। अभी तक 40 से अधिक टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसमें एडव्होकेट, सी.ए., जिला प्रशासन, मीडिया, डॉक्टर, इंडस्ट्रीज, गल्र्स, विभिन्न समाजों की टीमें शामिल हैं। संस्था जिले के सभी स्कूल, पंचायत, सभी क्रिकेट खिलाडियों व अन्य सभी से अपील करती है कि अपनी टीम का रजिस्टे्रशन करवाएं एवं अभियान को सफल बनाएं। रजिस्टेशन व अन्य जानकारी के लिये 8120787888 पर संपर्क कर सकते हैं।
Related Posts '
14 SEP
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति और उल्लासमयी भावना का उत्सव
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति...
13 SEP
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को प्रतिष्ठित समावेश स्कूल अवॉर्ड सम्मान
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को...
12 SEP
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो...
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...
07 SEP
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर...

