देवास। कमिन्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा ग्राम राजोदा में प्रा.वि. भवन का निर्माण 1 करोड की लागत से किया गया । जिसका लोकार्पण 17 मार्च को प्रात: 9.30 बजे किया जाएगा। संयोजक ठा. तंवरसिंह चौहान एवं नवजीवन प्रतिष्ठान के राजेन्द्र पंवार ने बताया कि ग्राम राजोदा की जर्जर शाला भवन के स्थान पर नया भवन विद्युत, ई स्कूल, लायब्रेरी, बाउंडीवाल से सुसज्जित है। लोकार्पण समारोह में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक सिन्हा, अमित लेले, विकास सालवे, सुधेन्द्र नाईक, अनिल शर्मा, मनीष जैन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री दीपक जोशी, जिलाधीश आशीषसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि चेनसिंह राजपूत होंगे। फाउंडेशन द्वारा ग्राम राजोदा में पूर्व में 1 करोड की लागत का स्टाप डेम निर्माण किया जा चुका है। साथ ही चेक डेम, आच केम्प, चस्मे का वारप, बचत घर स्थापना, निर्धर चूल्हे, नदी गहरीकरण, आर्गेनिक खेती, टपक सिंचाई (ड्रिप एरिगेशन), स्वास्थ्य केम्प आदि कार्यक्रम ग्राम विकास के अंतर्गत चलाये जा रहे है। उक्त सभी कार्यक्रमों में क्षेत्र के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
Related Posts '
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...

