देवास। आधुनिक सुसज्जा के साथ शहर में खुलने वाले नव प्रतिष्ठानों ने देवास की जनता को बड़े शहरों से मिलने वाली सुविधा को उपलब्ध कराकर शहर को विकास की सौगात देने में महती भूमिका है। यह उद्बोधन डायमंड आटो एवं कार डेकोरेशन द्वारा खोले जाने वाले नव प्रतिष्ठान की आधारशिला रखते हुए विधायक गायत्री राजे पवार ने देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान आमजन को व्यर्थ खर्च एवं समय की बचत का लाभ प्राप्त होता है। डायमंड आटो एवं कार डेकोरेशन के मनीष अग्रवाल द्वारा आयोजित भूमि पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथि सांसद मनोहर उटवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा, दुर्गे्रश अग्रवाल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, राधेश्याम अग्रवाल का स्वागत हुकुमचंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विनित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्याम गोयल, सुमित अग्रवाल आदि ने किया। गायत्री राजे पवार द्वारा भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनीष अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया ।
Related Posts '
31 OCT
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त...
30 OCT
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्व. सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा के निधन पर शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण...
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...

