जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म शिप्रा तट पर संपन्न

देवास। प्रतिवर्षानुसार जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन, देवास द्वारा 26 अगस्त सोमवार को प्रात 7.30 बजे पुण्य सलिला माँ क्षिप्रा तट (वन खण्डी हनुमान मन्दिर के निकट, विद्युत मण्डल ग्रीड के पास), पर विद्वान आचार्य पं. दिनेश शास्त्री, पं. अजय शर्मा(शास्त्री) पं. अमित शर्मा, पं.आदेश जोशी, पं. अभिषेक दुबे के आचार्यत्व में श्रावणी उपाकर्म आयोजित किया गया। जिसमें देवास शहर, बांगर, क्षिप्रा, नागोरा, टोंकखुर्द, बालोदा के श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने सम्मिलित होकर सामूहिक रूप से तर्पण तथा जनेऊ परिवर्तन कर कार्यक्रम का लाभ लिया।
श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों का विशेष पर्व है जिसे सावन माह की पूर्णिमा के दिन नदी के किनारे मनाया जाता है।
जिसके अंतर्गत विप्रबंधु अपने पूर्वजों की आत्मशांति हेतु तर्पण करते हैं और पूजन कर उपनयन संस्कार किया जाता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत हेमाद्रि संकल्प, दस विधि स्नान, तर्पण, गणेश गौरी तथा विष्णु पूजन, सप्तऋषि पूजन कर क्षिप्रा नदी में स्नान कर सूर्य को अध्र्य प्रदान किया। विष्णु पूजन कर नई जनेऊ धारण की और माँ गायत्री मंत्र का सस्वर जाप किया। देव आरती के बाद सभी बन्धुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रगति संगठन अध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा, पूर्व पेढ़ी अध्यक्ष महेंद्र जोशी, समाज के वरिष्ठ बद्रीलाल जोशी, अशोक कुमार पण्ड्या, भंवरलाल जोशी, सुभाष पंड्या, घनश्याम जोशी, दिनेश जोशी, सत्यनारायण जोशी, अरविंद जोशी, मोहनलाल तिवारी, शिवानंद दुबे, जीवनलाल शर्मा, मनोज जोशी, दामोदर पाठक, रमेशचंद्र जोशी, माधवानंद दुबे, गोपाल कृष्ण जोशी, मुकेश शर्मा, धर्मेन्द्र जोशी, रामकृष्ण शर्मा, शैलेन्द्र जोशी, योगेश पंडित, सचिन जोशी, संदीप जोशी, संदीप शर्मा, प्रदीप जोशी, अशोक जोशी, राधेश्याम जोशी, दिलीप कुमार जोशी, राजेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र जोशी, अशोक शर्मा, संजय तिवारी, विजय जोशी, आशीष पण्ड्या, कपिल जोशी, शुभम शर्मा, शिवम जोशी, प्रदीप जोशी,गौरव पाठक, गगन शर्मा व साथ ही श्रीगौड़ समाज के बन्धुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्साह के साथ श्रावणी कर्म का लाभ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्रबंधुओं का आभार डॉ सुरेश शर्मा, अध्यक्ष जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन, देवास ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply