देवास। द गार्जियन स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रारम्भ में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल संचालक सुरेश चौहान ने उपस्थित छात्र छात्राओं की शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत महत्व है शिक्षक ही हमे सही जीवन की राह दिखाते हैं तथा हमारे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसीलिए शिक्षक को भगवान से भी ऊँचा स्थान दिया गया है। श्री चौहान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। स्कूल स्टाफ एवं बच्चों ने प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Related Posts '
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

