ऐतिहासिक चुनरी यात्रा ने मोह लिया देवी भक्तों का मन

देवास। नवरात्रि के पावन पर्व पर विक्रांत क्लब परिवार एवं संस्था अभिलाषा के तत्वावधान में भव्य चुनरी यात्रा विशाल चल समारोह के ऐतिहासिक आयोजन ने देवी भक्तों का मन मोह लिया। माँ चामुण्डा के प्रति अपार आस्था से जुडे भक्तों का सैलाब चुनरी यात्रा के समय अद्भुत था हजारों की संख्या में सभी वर्ग के लोग चुनरी यात्रा में शामिल थे। चुनरी यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूरे समय उपस्थित रहे देवास महाराज श्रीमंत विक्रमसिंह पवार को देखकर देवास की जनता का उत्साह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। संस्था संयोजक विशाल(चिंटू) रघुवंशी ने बताया कि चुनरी यात्रा सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग एम जी रोड, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, तीन बत्ती, पीठा रोड होते हुए चामुण्डा की टेकरी पर पहुंची। चुनरी यात्रा में माँ दुर्गा एवं माँ कालिका के स्वरूपों की भव्य आकर्षक झांकी एवं भगवान शिव के आकर्षक श्रृंगार एवं तांडव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न वेशभूषा में सुसज्जित गरबा समूह नृत्य की प्रस्तुतियां नयनाभिराम रही।

जलगांव महाराष्ट्र की प्रसिद्ध शिवगंध ढोल ताशा पार्टी के 150 कलाकारों ने मधुर प्रस्तुति देकर समा बांधा, चुनरी यात्रा में ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने स्वास्तिक आहार एवं उच्च विचारों के संदेश को प्रसारित किया। दुर्गावाहिनी की बहनों ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए हिंदुत्व के नारों के गूंज के साथ दर्शकों में उत्साह जगाया। चुनरी यात्रा में विशेष रूप से विजयसिंह रघुवंशी, अंसार एहमद हाथीवाले, दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, राजीव खंडेलवाल, भरत चौधरी, जुगननु गोस्वामी, गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे। चुनरी यात्रा का समापन विक्रांत क्लब पीठा रोड पर हुआ। वहां से श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार, चिंटू रघुवंशी, कपिल वर्मा, राहल रघुवंशी, आशीष परिहार, दीपेश परिहार, शुभम चौधरी, आयुष भूतड़ा, शुभम चौहान, सूरज सौदे, यश ठाकुर, धमेन्द्र सोनी बंटी, गोलु रघुवंशी ने माता टेकरी पहुंचकर माँ तुलजा भवानी, माँ चामुण्डा को चुनरी अर्पित की। उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष आनंद कोठारी ने दी एवं आभार व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply