देवास। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शहर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्था सदस्यों ने बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों को कपड़े, मिठाई, पटाखे भेंट किए। संंस्था अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंदों के घर भी त्यौहार की रौनक पहुंच सके, उनके घर भी खुशियां आए इसी उद्देश्य से संस्था के सभी सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली मनाई और सभी को उपहार भेंट किए। उपहार पाकर छोटे बच्चे, महिला एवं पुरूषों के चेहरे पर खुशी देखते बनती थी। संस्था के महेश पंवार, श्रीकांत कृष्णमूर्ति, कमल आहूजा, सुनील कुमावत, सुनील ठाकुर, संजय मित्तल, अरशद शेख, सौरभ ठाकुर, रविन्द्रसिंह राठौर आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

