देवास। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेशित विशेष पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल चौराहा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के समस्त एस.पी.ओ (वनविभाग कर्मी एवं कोटवार) बड़ी संख्या में उपस्थित हुए एवं प्रशिक्षण ग्रहण किया। प्रशिक्षण के दौरान आचार संहिता के प्रावधानों एवं चुनाव के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर मतदान के 48 घंटे पहले, बाद में क्या करना है, क्या नहीं करना है, जनता एवं राजनैतिक दलों से कैसा व्यवहार होना चाहिये, शासकीय भवनों पर चुनाव प्रसार संबंधी सामग्री का उपयोग राजनीतिक दलों द्वारा किया जाना चाहिये या नहीं, चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं से कैसा व्यवहार होना चाहिये, और उनके लिये क्या दिशा निर्देश है वे अपने स्वयं के वाहन मतदान केन्द्र के अंदर ले जा सकते है या नहीं, छोटे बच्चो को उनके माता पिता अपने साथ मतदान केन्द्र के अंदर ले जा सकते हैं अथवा नहीं, चुनाव के दौरान क्या करना है क्या नहीं करना है, मतदान केन्द्र भवन के अंदर एवं बाहर क्या क्या व्यवस्था होना चाहिये आदि की विस्तृत जानकारी जिलाधीश श्रीकांत पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने दी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय ट्रेनर एस पी एस राणा, स्टेट लेवर मास्टर ट्रेनर डॉ. समीरा नईम, दृष्टिहीन कन्या विद्यालय इटावा की ब्रेल लिपी की शिक्षिका शारदा चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल, लाईन सूबेदार संगीता कनेस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चुनाव सेल के सहा.उप.निरीक्षक अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
Related Posts '
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...
03 NOV
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया संपन्न
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया...

