देवास। लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम द्वारा वाहन रेली का आयोजन किया गया। रैली को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतला पाटले द्वारा एसडीएम जीवनसिंह रजक, निगम अपर आयुक्त आर पी श्रीवास्तव की उपस्थिति में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सयाजी द्वार से शहर के प्रमुख मार्गो तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, अलंकार चौराहा, शुक्रवारिया हाट, पीठा रोड, तीन बत्ती चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, जवाहर चौक, नयापुरा, नाहर दरवाजा, शालिनी रोड, गांजाभांग चौराहा, सुभाष चौक आदि स्थानों से निकाली गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त अजयसिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीसी गर्ग, नोडल अधिकारी आर एस केलकर आदि सहित कई कर्मचारी रैली में शामिल रहे।
Related Posts '
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...

