देवास। गदईशापिपलिया, बिन जाना हवन खेड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीण छात्रों ने गांव के सरकारी स्कूल से एक वाहन रैली जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकाली तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग की । ग्रामीण छात्र दीपक राठौर, फैजान पठान ने बताया कि क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं होने से 12 से 15 किलोमीटर तक छात्र छात्राओं को पैदल चलकर जाना पड़ता है, ऐसे में अधिकांश छात्र कक्षा 8 के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। एक अन्य ग्रामीण रेणु सोनगरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश लड़कियां कक्षा 8 के बाद अपनी पढ़ाई बंद कर रही है जिसका एकमात्र कारण स्कूल का पास में ना होना है। अगर इस क्षेत्र में स्कूल खोला जाता है तो ग्रामीण छात्र छात्राओं के साथ साथ समाज के शिक्षा जगत में एक अहम काम होगा। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण छात्रों के साथ विजय मालवीय, रोहित राठौर, शोएब अली,अंकित जाट, अब्दुल शाह, लोकेश बैरागी, दीपक बैरागी, ऋ षि राठौर, आयुष राठौर, शुभम मालवीय, विकास मालवीय आदि शामिल हुए।
Related Posts '
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...
16 OCT
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व एनाटॉमी दिवस
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व...
16 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं इनोवेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं...

