देवास। स्वस्थ शरीर के लिये लगातार व्यायाम एवं खेल आवश्यक है। यदि खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति करना है तो योग भी आवश्यक है। उक्त बातें डॉ. ममता जूनवाल जिला आयुष अधिकारी ने खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर में स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर पौधारोपण एवं खेल संस्थाओं को खेल सामग्री का वितरण करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। विशेष अतिथि खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी ने खिलाडियों को खेल के साथ साथ पढ़ाई पर भी ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत राजीव श्रीवास्तव, दिनेश सांखला, धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर, जयासिह बघेल, राजेश बराना, रागिनी चौहान, अजीम शेख, वीरेन्द्र ठाकुर तथा राज यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने किया एवं आभार धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर नेे माना।
Related Posts '
23 SEP
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...
06 JUL
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास...

