देवास।इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के बैनर तले देवास के फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रदेश में प्रथक कॉउंसिल बनाया जाने की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा। डॉ दीपाली देव व डॉ मिशी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 8 हज़ार फिजियोथेरेपिस्ट कार्य कर रहे है।इसकी पढ़ाई में 6-8 वर्षो का समय लगता है तथा यह 4.5 साल का डिग्री कोर्स है।हम पैरामेडिकल के अंतर्गत नही आते है।साथ ही यह भी कहा कि हम पूरी तरह स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करते है।इसके बावजूद भी गत 16 वर्षों से हम प्रदेश सरकार से अलग परिषद बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,गुजरात में अलग कौंसिल बनी हुई है।अगर हमारी यह मांग प्रदेश सरकार ने नही मानी तो 17 जुलाई के बाद हमे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होना पढ़ेगा। ज्ञापन का वाचन डॉ संग्राम नागर ने किया एवं आभार डॉ हेमन्त देव ने माना।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

