देवास। आम जनता की सुविधा हेतु नगर पालिक निगम द्वारा एबी रोड़ के दोनो और एलएनबी क्लब से विकास नगर तक सर्विस रोड़ का निर्माण किया गया है। लेकिन उक्त सर्विस रोड़ बनाये जाने के उपरांत से ही सर्विस रोड़ का उपयोग वाहन पार्किंग में किया जा रहा है। जिस कारण आम जनता को सर्विस रोड़ का फायदा नही मिल पा रहा है। सर्विस रोड़ पर किए जाने वाली अवैध पार्किंग से आम जनता को सर्विस रोड़ के उपयोग में बाधा उत्पन्न हो रही है। आम जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री आशुतोष यादव ने नगर निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं ट्राफिक सुबेदार को नोटिस देकर उक्त सर्विस रोड़ पर अवैध पार्किंग करने वालो पर कार्यवही की मांग की है।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

