देवास। दिसम्बर 2019 की अंतिम रात में दुनिया भर के लोग नए साल के लिए रात 12 बजे का इंतजार कर रहे थे तो वही देवास शहर के लोग भजन कीर्तन में लगे थे। कोई माता का जगराता कर रहा था तो कोई सुन्दरकाण्ड कर रहा था।
जैसे ही रात में घड़ी में 12 बजे और 2020 का कैलेंडर शुरू हुआ लोगो ने आतिशबाजी शुरू की और नए साल का स्वागत किया। पुरे शहर में दीपावली सा प्रतीत हो रहा था।
वही सुबह होते ही लाखो लोगो ने मंदिरो के दर्शन के लिए उमड़ पड़े और मंदिरो में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किये।
देवास की माता टेकरी पर नवरात्री सा माहौल था साथ ही नए साल के पहले दिन बुधवार होने से नागदा के गणेश मंदिर में भी लाखो की संख्या में भक्त लोग दर्शन के लिए पहुंचे।