देवास। बस स्टेण्ड स्थित गुरुद्वारे में स्व. सरदार अमरीकसिंह खनूजा की स्मृति में उनके पुत्र त्रिलोचनसिंह खनूजा और परिवार द्वारा देवास नगर के प्रबुद्धजनो, सामाजिक ओर धार्मिक क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तियों और सिख समाज के प्रतिभाशाली ओर सेवाभावी बच्चों का सम्मान किया गया। साहित्यकार जीवनसिंह ठाकुर (काका), सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी दिलीप जाधव, भारत चौधरी, अनिलसिंह बैस तथा सिख समाज के वरिष्ठ महिंदर सिंह डंग एवं अपने भजनों के माध्यम से देश में देवास नगर का नाम रोशन कर धर्म ध्वजा को फहराने वाले भजन गायक द्वारका मंत्री, ज्ञानकोर छाबड़ा (नोटरी), डॉक्टर वैशाली निगम, डॉक्टर इंद्रदीसिंह अरोरा, पुलिस विभाग में कार्यरत अपने कर्तव्य को निष्ठा के साथ निभाने वाले मोड़सिंह राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सभी के सम्मान पर उपस्थित समाजजनों ने जो बोले सो निहाल सत अकाल…. वाहे गुरु की खालसा वाहे गुरु की फतेह का नारा बुलंद कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष दीपसिंह जुनेजा, रणजीतसिंह डंग, त्रिलोकसिंह अरोरा, हरीश जुनेजा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन गुरुचरणसिंह सलूजा ने किया। कार्यक्रम पश्चात लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित अतिथियों, समाजजनो एवं गुरुभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त जानकारी दीपसिंह जुनेजा ने दी।