देवास। अर्थशास्त्री, राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि के रचयिता महान व्यक्तित्व आचार्य चाणक्य जी का स्मृति दिवस गुरूवार को मनाया गया। किसी भी ग्रंथ में आचार्य चाणक्य की ना तो जन्म तिथि पता है। ना ही देवलोक गमन की जानकारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ मप्र की प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल 10 जनवरी को आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस के रूप में सभी जगह मनाया जाएगा। इसी के तहत आज देवास में आशातीत विद्यालय ढांचाभवन में चाणक्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ द्वारा उनके जीवन और उनकी नीतियों से सीखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, कांग्रेस नेता भगवानसिंह चावड़ा, पंडित देवनारायण मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पंडित रमेश व्यास, बंटी शर्मा, ओपी शर्मा, संजय जोशी, हेमंत शर्मा, युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास, दीपेश कानूनगो, आदित्य दुबे, भरत व्यास, छोटू पांडे, संदीप शर्मा आदि समाज जन उपस्थित थे। अंत में आभार परशुराम सेना प्रमुख नयन कानूनगो ने माना।