मध्यप्रदेश शालेय थ्रो बॉल दल दुर्ग छत्तीसगढ रवाना

देवास। 12 से 16 जनवरी तक दुर्ग छत्तीसगढ में आयोजित 65 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (थ्रो बॉल 17 वर्ष से कम बालक/बालिका) में भाग लेने हेतु मध्यप्रदेश शालेय दल 10 जनवरी को देवास से रवाना हुआ।
मध्यप्रदेश शालेय दल के मैनेजर विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि इसके पूर्व म.प्र.दल का कोचिंग कैंप देवास में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित किया गया था। मध्यप्रदेश बालक टीम में अभिषेक देवास, सत्यम देवास, आदित्य देवास, अमन गर्ग रीवा, शुभम जबलपुर, अक्षत देहरया जबलपुर, अमित पटेल रीवा, दीपक भोपाल, सार्थक सोनी इंदौर, दीपक आदि.विकास, अक्षत शर्मा ग्वालियर, आकांक्षा उज्जैन, योगेश चौहान कोच देवास एवं टीम में निलिशा, पलक देवास, आकांक्षा अंजली, कहकशा खान ग्वालियर, सलोनी चौधरी इंदौर, साहेनी, श्रुति जबलपुर, सिमरन सतना, सलोनी उज्जैन, राधा पूजा कांकडदा, कोच रेखा कुशवाह नीमच एवं मैनेजर श्रीमती संंतोष परिहार होंगे। उक्त जानकारी खेल प्रशिक्षक हेेमेन्द्र निगम ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply