जिले के खिलाडिय़ो ने राज्य कराते प्रतियोगिता में जीते 12 स्वर्ण, 11 रजत एवं 21 कांस्य पदक

देवास। मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा धार में विगत दिनो सम्पन्न हुई। जिला कराते संंघ के मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण ढोबले ने बताया कि प्रतियोगिता में देवास जिले के 67 खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया। जिसमें आशी चौधरी, कृष्णा मोरे, रोहित कुमावत, कनीशक जाम्भेकर, अभिजीत पाल, मानसी ठाकुर, रोशनी चौधरी, प्रिया पटेल, युवराजसिंह राजपूत, रूद्रप्रताप यादव, पूजा कौशल, रोहित ने स्वर्ण पदक। लक्ष्य कौशल रोशनी चौधरी, रोहित कुमावत, पीयुष धाकड़, तनुज पटेल, याशिका देवरे, शुभम कुमावत, नीतिन शर्मा, मोहित धाकड़, अनमोल राठौड़, अंजीत ठाकुर ने रजत पदक एवं शुभम कुशवाह, आयुषी चावड़ा, चिराग सोलंकी, आशी चौधरी, खुशी गेहलोद, नमन शर्मा, एकलव्य शर्मा, प्रेरना राय, तशा मंसूरी, अक्षिता भोंदिया, कृष्णा मोरे, दीपिका शर्मा, नेहा यादव, नीतिन गेहलोद, ऋषभ यादव, अभय चौधरी, दिव्यांशु भोंदिया, शुभमसिंह राजपूत, यशस्वी सेन, यश मकवाने, राहुल भिलाला ने कांस्य प्रदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो ने कुल 12 स्वर्ण, 11 रजत एवं 21 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवांवित किया।
इस अवसर पर ऑफिशियल राजीव चौहान, आतिश माली, कोच कुं. स्वाति शिंदे, प्रिंस सिरोनिया एवं विवेक वंजारे साथ थे। उक्त जानकारी समीर शर्मा ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply