देवास। माँ चामुण्डा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र में माता टेकरी पर आने भक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन, चाय, छाछ एवं फलाहार इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। इस बार देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण के खतरे को देखते हुए लाकडाउन के चलते भक्तों के लिए की जाने वाली नि:शुल्क व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया है। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के किए गए लाकडाउन की व्यवस्था में तैनात अधिकारियो, कर्मचारियों को नवरात्र के दिनों में चाय व भोजन के पैकेट नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। बैठक पश्चात मंगलवार को नि:शुल्क चाय जगह-जगह पर जाकर समिति द्वारा दी गई। इस अवसर पर प्रदीप लाठी, अफजल मधुर, इंदरसिंह गौड़, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, रमेश पटेल, हीरा मनवानी, राजेश गोस्वामी, चंद्रभान नानवानी, सोहन पटेल आदि उपस्थित थे। समिति असहायों, निर्धनों की भी हर संभव मदम के लिए तैयार है। उक्त जानकारी रामनारायण दुबे ने दी।
Related Posts '
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...
03 NOV
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया संपन्न
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया...

