धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी आपके द्वार पर आती है ऐसे में ध्यान रहे कि उनका विधि-विधान पूर्वक पूजन अनुष्ठान किया जाए। ज्योतिषाचार्य गुरु गणेश के मुताबिक धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी बर्तन व अन्य सामग्री खरीदना भी शुभ होता है जिसे शुभ मुहूर्त में ही खरीदना चाहिए। जानिये किस मुहूर्त में करना है पूजन।
धनतेरस:- 12 नवंबर 2020 गुरुवार शाम 6:12 बजे से पूरी रात धनतेरस का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसमें सोना-चांदी, जेवर, बर्तन, घर, गृहस्थी की सामग्री खरीदना शुभ है। शाम या रात में धनलक्ष्मी की पूजा भी होती है। इस दिन विशेषकर धनवंतरि देवता का पूजन किया जाता है, जो आरोग्य प्रदान करते है।
? दीपावली पर पूजन मुहूर्त
- दोपहर 1:28 बजे से पूरे दिन-पूरी रात लक्ष्मी-कुबेर पूजन कर सकते है। शुभ मुहूर्त है।
- दोपहर 1:28 बजे से पूरे दिन-रात लक्ष्मी पूजन कर सकते है। (कंपनी, दुकान, फर्म, कारखानों के लिए)
- शाम 5:30 बजे से 7:28 बजे तक स्थिर लग्न और प्रदोष काल का विशेष मुहूर्त है।
- रात 11:57 बजे से 2:09 बजे रात तक स्थिर लग्न का विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसमे लक्ष्मी पूजन कर सकते है।
? लग्न के दिन-शाम-रात के मुहूर्त:-
कुंभ:- दोपहर 12:46 से 2:20 तक
वृष:- शाम 5:30 से 7.30 तक
सिंह:- रात 11:57 से 2:10 तक
? चौघड़िया के मुहूर्त:-
लाभः- दोपहर 1:30 से 3:00 तक
अमृत:- दोपहर 3:00 से 4:30 तक
शुभ:- रात 9:00 से 10:30 तक
अमृत:- रात 10:30 से 12:00 तक