देवास। इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सैयद मकसूद अली ने बताया कि देवास शहर के युवा प्रिंस नागेंद्र सिंह राजपूत को भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने एवं इनोवेटिव स्कूल के पूर्व विद्यार्थी आनंद परमार को कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति अर्जित करने तथा गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने पर सामाजिक संस्था देवास यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और इनोवेटिव स्कूल परिवार द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा दोनों को सम्मान पत्र,शाल श्रीफल तथा पौधा भेंट कर सम्म्मनित किया गया । कार्यक्रम में संस्था के सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग, जिला अभिभाषक संघ के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, देवास यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मानीय सदस्य शफीक अंसारी, डॉ जावेद अली, शाकीरउल्लाह शैख़ उपस्थित थे । लैफ्टिनेंट प्रिंस ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने एक लक्ष्य को निर्धारित कर उसमे कड़ी मेहनत करने की सलाह दी । इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स डेवेलोपमेन्ट पर ज़ोर देने का आग्रह किया। आनंद परमार ने विद्यार्थियों को कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन सैयद मकसूद अली ने किया एवं आभार सदाकत अली ने माना । इस अवसर पर श्री नागेंद्र सिंह राजपूत, राजेश परमार सहित विद्यालय स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

