“कुश पथक का पालन करते हुए सभी को राष्ट्रसेवा के लिए जोड़ना है” : श्री वशिष्ठ

“कुश पथक का पालन करते हुए सभी को राष्ट्रसेवा के लिए जोड़ना है” : श्री वशिष्ठ

“छोटे-छोटे संस्कारो से बात बड़ी बन जाती है” की भावना के साथ आयोजित हुआ विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवको शारिरिक प्रधान कार्यक्रम

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देवास विभाग के विद्यार्थीयों का शारिरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को क्लब मैदान राधागंज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री नागेंद्र जी वशिष्ठ रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री आलोक सिंह भदौरिया जी ने की एवं देवास विभाग के माननीय विभाग संघचालक श्री अजय जी गुप्ता एवं माननीय नगर संघचालक श्री राजेश जी अग्रवाल मंचासीन रहे। विद्यालयीन विद्यार्थी शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में तीन जिला केंद्र के साथ 17 अन्य नगरीय केंद्रों की 113 शाखाओं एवं 14 किशोर मिलन से कुल 484 स्वयंसेवक सम्मलित हुए।

शारीरिक कार्यक्रम में विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों द्वारा दैनिक शाखा में सिखाए जाने वाले गण समता, सामूहिक समता,नियुद्ध, दंड संचालन के गण सह प्रदर्शन के साथ ही सामूहिक प्रयोगों में दंड योग, व्यायाम योग एवं आसान के सामूहिक प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। दंड योग में यातायात एवं भारतोल्लान योग, वहीं व्यायाम योग में श्री राम योग,ताल योग, पंछी ताली योग का प्रदर्शन हुआ। आसनो में ताड़ासन,वीर भद्रासन, अर्धकटी चक्रासन,उत्कट आसान का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवको द्वारा सामूहिक रूप से “छोटे-छोटे संस्कारो से बात बड़ी बन जाती है” गीत का गायन किया गया।

श्री नागेंद्र जी वशिष्ठ ने सभी विद्यालयीन विद्यार्थियों को सम्बोधित करते “कुश पथक” के बारे में बताया, माता सीता ने जैसे लव कुश को तैयार किया महर्षि वाल्मीकि जी ने उन्हें विद्या सिखाई, रामायण को पहली बार कहने वाले लव कुश ही थे इस प्रकार सभी को विद्यार्थियों को लवकुश बनना है। श्री वशिष्ठ जी ने कपड़े धोने के उदाहरण से समझाया की,किस प्रकार हमलोग एक-एक कपड़े को धोकर,निचोडकर, प्रेस कर के उपयोग हेतु तैयार करते है, उसी तरह हमे भी एक-एक विद्यार्थी को राष्ट्रसेवा के तैयार करना है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है, शताब्दी वर्ष में हमें देश के 140 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay