रुचिका उपाध्याय, देवास
देवास/ आज भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा है। पुरे विश्व में यह महामारी फेल गयी है। सर्वप्रथम यह महामारी चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी और आज इसने विकराल रूप ले लिया हे। इसी महामारी से लड़ने के लिए पूरा भारत 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया हे। भारत के कई शहरो में पूर्ण रूप से कर्फ्यू तक लगा हुआ हे। ऐसे में आज इस स्थिति से उबरने के लिए चाहिए की देश का हर नागरिक अपनी जवाबदारी को समझे और लॉक डाउन का पालन करे।
लॉक डाउन के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कई बार अपील कर चुके हे साथ ही इससे होने वाली परेशानी के लिए लोगो से माफ़ी तक मांग चुके हे ऐसे में अब हमारा कर्तव्य बनता हे की इस महामारी से लड़ने के लिए हम देश के प्रधानमंत्री का साथ दे और दूसरे लोगो को भी उसके पालन के लिए जागरूक करे।
आज इस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था भी गड़बड़ होगी उसके लिए हमे तैयार होने की जरुरत हे क्योकि जान हे तो जहान हे। आज सरकार की पहली प्राथमिकता हे देश के लोगो की जान बचाना और इस महामारी को बढ़ने से रोकना। अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार ने कई घोषणाए की हे। जिससे हर व्यक्ति को राहत मिलेगी।