संस्था सिद्धि विनायक ने भोजन प्रसादी वितरित कर दी दिवंगत महाराज को श्रद्धांजलि

-देवभोग पर हुआ आयोजन, सांसद-विधायक रहे उपस्थित

देवास/ देवास रियासत के दिवंगत महाराज व मप्र शासन के पूर्व मंत्री तुकोजीराव पवार की 57वीं जयंती पर मंगलवार को शहर में अनेक आयोजन हुए। सभी ने अपनी तरह से दिवंगत महाराज को श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में संस्था सिद्धि विनायक ने देवभोग पर भोजन प्रसादी वितरित कर महाराज के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्था सिद्धि विनायक के संयोजक रवि जैन ने बताया कि हमारी संस्था के संस्थापक ही महाराज तुकोजीराव पवार हैं। उनकी जयंती पर संस्था ने भोजन प्रसादी वितरण किया। विधायक गायत्रीराजे पवार व सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने दिवंगत महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुबह 11 बजे शुरू हुआ आयोजन दोपहर करीब 3 बजे तक चला। इसमें लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिवंगत महाराज की स्मृति में इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भरत चौधरी, कवि शशिकांत यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल कहार, गणेश  पटेल सहित संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मेरे राजनीतिक गुरु हैं महाराजजैन ने बताया कि दिवंगत महाराज मेरे राजनीतिक गुरु हैं। उनका बिछडऩा ऐसा है जैसे शरीर से आत्मा का बिछडऩा। उनके सिद्धांत, उनकी सीख हमेशा याद रहती है और उनके ही बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता हूं। संस्था के समस्त सदस्यों और शहरवासियों की ओर से जननायक, देवास के दिल पर राज करने वाले महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

Post Author: Vijendra Upadhyay