- विजेंद्र उपाध्याय, देवास
देश मे हर ओर सोशल मीडिया का महत्व है। लोगो की उसके प्रति उत्सुकता बनी हुई है। देश दुनिया मे क्या चल रहा है वह सब इसके माध्यम से पता कर लेते है।
कहते है न हर चीज का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनो होते है। वही हाल सोशल मीडिया का भी है।
सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक विचारों के साथ कई लोग नकारात्मक, देश को बदनाम करने की साजिश ओर न जाने क्या – क्या करने में लगे है।
वही एक अलग किस्म के लोग सिर्फ यहां अश्लीलता फैलाने में लगे है। कितने वीडियो बनाने वाले एप ऐसे आ चुके है। जहां आप अपने टैलेंट के दम पर प्रसिद्धि पा सकते है, लेकिन कुछ लडकिया और महिलाएं ऐसी है जिन्हे रातों रात प्रसिद्धि चाहिए। वह इन्ही एप के माध्यम से अश्लीलता फैला रही है। अपने विव, लाइक, कमेंट्स के चक्कर में अंग प्रदर्शन कर रही है। इन महिलाओं ने फिल्मों में काम करने वाली हीरोइनो को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऐसा क्या जरूरी है कि हम प्रसिद्धि पाने के लिये हमारे संस्कार खो रहे है। कहते है घर और समाज को बनाने में नारी का ही हाथ होता है। ऐसे में यह नारिया आने वाली पीढ़ी को क्या सीख देंगी। यह चिंतनीय विषय है।
हम हमारे मूल स्वभाव से दूर जा रहे है, हम हमारी मर्यादाओं का उलंघन कर रहे है, हम अपने संस्कार को ही कटघरे में ला रहे है।
क्यो यह सिर्फ अपनी झूठी सी वाहवाही के चक्कर मे कर रहे है?
कई महिलाएं इन प्लेटफार्म के माध्यम से जितनी प्रसिद्धि प्राप्त करना चाहती है, उतनी ही वह गलत लोगो के संर्पक में भी आ जाती है।
देश मे कितने की केस हो चुके है जिमसें सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती में महिलाओं को यातनाएं ओर धोखा ही मिला है।
ऐसे में महिलाओं को भी अपनी मर्यादा और सीमाओं को याद रख इन प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहिए।
वही भारत सरकार को इस तरह के प्लेटफॉर्म या ऐसे कंटेंट को हटाने के लिये पहल करना चाहिए।