स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद श्रीमती प्रकाश बाई बनी आत्मनिर्भर

शासन की योजना से कलेक्टर कार्यालय परिसर में शुरू किया दीदी कैफे, प्रतिदिन हो रही है अच्छी आय

————-

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री चौहान, कलेक्टर शुक्ला तथा एनआरएलएम की टीम को दे रही है धन्यवाद

————

      देवास, 23 अगस्त 2021/ स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्म निर्भर बन रही है तथा स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव भी आ रहे हैं। उन्हीं में से एक देवास विकासखंड के ग्राम राजोदा की श्रीमती प्रकाश बाई विक्रम सिंह चौहान है। स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद प्रकाश बाई के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। वे बताती है कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटी-छोटी बचत की है। इस बचत से उन्होंने छोटे-छोटे कार्य प्रारंभ किए। वे बताती है कि मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह राजोदा के माध्यम से आजीविका दीदी कैफे कैंटिन कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगाई। इसके पश्चात उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी, अब वे अच्छी कमाई पा रही है। जिससे उनको आजीविका चलाने में किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं आ रही है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान तथा एनआरएलएम की पूरी टीम को हृदय से बधाई दे रही है।

     हितग्राही प्रकाश बाई चौहान निवासी राजोदा ने बताया कि वे समूह से जुड़ने के पहले वे मजदूरी करती थी तथा पति छोटे-मोटे काम करते थे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें हमेशा चिंता सताती थी। इसी बीच उनके गांव में एनआरएमएल की टीम आई तथा टीम की ब्लॉक मेम्बर ने उन्हें समूह से जुड़ने के फायदे एवं बताएं। वे उनकी बात से प्रभावित हुई तथा समूह से जुड़ गई। वे ग्राम के मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह राजोदा से जुड़ गई। उन्होंने बताया कि इस समूह में गांव की अन्य महिलाएं भी जुड़ी तथा उन्होंने मिलकर बचत करना प्रारंभ कर दी। प्रारंभ में 1000 रुपए का ऋण मिला, जिसका उपयोग घर कार्य में किया।

एक कार्यक्रम में चाय-नाश्ता बनाकर दिया, सभी को आया पसंद

     हितग्राही प्रकाश बाई चौहान ने बताया कि एक कार्यक्रम में स्व सहायता समूह द्वारा चाय-नाश्ता बनाकर दिया तो चाय-नाश्ता सभी को बहुत पसंद आया। इसके पश्चात उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिसर में आजीविका दीदी कैफे खोलने की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। अब दीदी कैफे के माध्यम से उनकी अच्छी कमाई हो रही है तथा उनकी आजीविका अच्छे से चल रही है।

उचित दरों पर मिलेगी खाद्य सामग्री

    प्रकाश बाई चौहान ने बताया कि वे उनके दीदी कैफे पर सभी प्रकार की खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर दी जाती है तथा खाना भी वे गुणवत्तापूर्ण बनाकर देते हैं। जिसका लाभ उन्हें यह मिल रहा है कि उनकी खाद्य सामग्री अच्छे से बिक रही है तथा लोगों द्वारा खाद्य सामग्री के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं।

स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात गौराविंत महसूस कर रही है     

वे बताती हैं कि वे स्वयं को आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद गौरान्वित महसूस कर रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान तथा डीपीएम एनआरएलएम शीला शुक्ला सहित पूरी टीम को धन्यवाद दे रही है।

Post Author: Vijendra Upadhyay