देवास/ पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावट खोर के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावट खोरो के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें गेहू, आटा, चना व राजमा, चावल मिलावटी तथा कुरकेरे, पेप्सी, आचार केगजेक बिस्किट, डॉबर हनी शहद जेम एक्सपाईरी दिनांक की खादय सामग्री कालाबाजारी करते जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब दो लाख बत्तीस हजार रूपये है। जप्त खादय शुदा खादय सामग्री की जांच हेतु सेम्पल जिला खादय सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर से कराये गये। उक्त कार्यवाही में आरोपी ईरशाद पिता लियाकत अली निवासी पुष्पकुंज कोलानी देवास, मोहम्मद तोसिफ पिता सलीम निवासी शीतला माता मंदिर के पास रेवाबाग देवास एवं मोहम्मद समीर अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम अब्बासी उम्र 33 साल निवासी एकता नगर इटावा देवास को धारा 420,273 (क) भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर अप.क्र.66/2022 पजीबद्ध किया गया।
Related Posts '
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...

