देवास। सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदौर निवासी 27 वर्षीय एक महिला ने अपनी 3 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद किये और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये। मंगलवार की सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या पति शिवशंकर यादव 27 वर्ष अपने 3 वर्षीय बेटे वंश यादव को लेकर अपने इंदौर स्थित घर से बेटे को ट्यूशन छोडऩे जाने का बोलकर निकली थी और पति शिवशंकर यादव किसी काम से पिथमपुर गए थे। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे संध्या यादव अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ महाकाल कालोनी देवास के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने जा पहुंची, जिससे दोनों मां-बेटे की कटने से मौत हो गई। संध्या अपने बेटे को लेकर देवास कैसे आई और उसने जान क्यों दी?, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...

