देवास। सहजयोग परिवार देवास की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रु सहजयोगा का आयोजन किया जा रहा है। जो नीति आयोग दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम में शासकीय एवं अद्र्धशासकीय अधिकारीगणों के लिए होटल खेड़ापति इन्टरनेशनल में 20 नवंबर को प्रात: 10 से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सहजयोग परिवार के जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज के व्यस्ततम समय में तनाव से मनुष्य में विभिन्न प्रकार शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक विषम परिस्थितियाँ निर्मित हो रही हैं। इससे बाहर आने में सहजयोग ध्यान आपकी मदद करता है और आपको संतुलित जीवन जीने में सहायता प्रदान करता है। जिससे आपकी सामाजिक, पारिवारिक, मानसिक, शारीरिक व्याधियां मुक्त होकर आनन्द की ओर ले जाता है।
Related Posts '
11 OCT
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी...
10 OCT
देवास में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा स्वदेशी मेला
देवास में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा स्वदेशी...

