भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में बी.एन.पी. थाना के तत्वाधान में एक षिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बी.एन.पी. थाने से एस.आई. श्री राधेष्याम जी षर्मा के सान्निध्य में सुश्री शाहिन खान ने विद्यार्थियों को क्राइम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाॅं एवं कानून संबंधी सहायता लेने हेतु कई हेल्पलाइन नम्बर भी दिए। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान दौर में बच्चों को अपनी सुरक्षा हेतु किस प्रकार से सतर्क रहना चाहिए साथ ही फेस बुक या वाट्सएप का प्रयोग कितना और कैसे करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियाॅं जैसे- सुरक्षा, सावधानी, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , डायल 100 , असामाजिक तत्वों से बचाव एवं विषम परिस्थितियों से बचने के तरीके, महिला अपराधों हेतु तैयार की गई कानून व्यवस्था से अवगत कराया। सुश्री शाहिन खान ने बच्चों द्वारा क्राइम संबंधी पूछे गए प्रशनो का जवाब न केवल संतोषजनक रूप् से दिया अपितु उन्होंने कहा कि कानून सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है बशर्ते आप उससे बिना डरे सम्पर्क करे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 500 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। इस प्रकार अपराध संबंधी कई जानकारियाॅं देते हुए सुश्री शाहिन खान ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम का आभार विद्यालय शिक्षिका श्रीमती स्वीटी कालांत्री द्वारा माना गया।
Related Posts '
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...
15 APR
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई...

