देवास। संस्था सार्थक द्वारा 4 फरवरी को इंद्रा नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष पं. दीपेश कानूनगो ने बताया कि संस्था द्वारा 4 फरवरी प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक इंद्रा नगर देवास में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राईम हास्पिटल के पवन चिल्लोरिया, डॉ. सुमन मिश्रा एवं स्टाफ ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित की। 200 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व महापौर ठा. जयसिंह उपस्थित रहे। शिविर में खलील एहमद शेख, विशाल यादव, बाबूलाल फतरोड, मंगरू, दशरथसिंह सिंगोर, रामचंद्र मालवीय, लुकमान अली, भवानीराम मालवीय, जब्बार भाई, शब्बीर भाई, पूनमचंद मालवीय, इमरान, धीरज राजपूत, बाबूलाल मालवीय, शकील लक्की, गोलू मंसूरी, ऋषभ यादव, संजू खेड़े, जुनेद भल्ला, सचिन लोवंशी, शैलेन्द्रसिंह, अक्षय उपाध्याय, अनंत उपाध्याय, विशाल परमार, सागर चौहान, संदीप चौधरी, कमलेश चौधरी, संजय चौधरी, अजय शिंदे आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष श्री कानूनगो ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। विशेष तौर पर गरीब एवं झुग्गी बस्तियों में शिविर लगाए जाएंगे जिससे कि गरीबों को इसका विशेष लाभ मिल सके।
Related Posts '
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
14 JUL
अमलतास हॉस्पिटल के हार्ट अटैक मरीजों के उपचार में अंतरराष्ट्रीय मानक की ओर कदम
अमलतास हॉस्पिटल के हार्ट अटैक मरीजों के उपचार में...
11 JUL
देवास में नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नूपुर दुबे करेंगे जांच
देवास में नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ....
09 JUL
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा हुआ
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा...
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...

