देवास। संस्था श्री सांईधाम द्वारा सयाजी द्वार पर राजौरी के नौशेरा मे शहीद हुवे भारतीय जवानों कैप्टन कपिल कु न्डु, हवलदार रोशनलाल, राइफलमेन शुभमसिंह, राम अवतार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था संस्थापक योगेश सिसोदिया ने बताया कि संस्था द्वारा सयाजी द्वार पर शाम 6.30 बजे शहीदों को पुष्प समर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशेषरूप से प्रदेश महामंत्री शौकत हुसैन, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष एम असलम शेख, विक्रम पटेल, इंटक के महेश राजपूत, पार्षद वंदना पांडे, ज्ञानसिंह दरबार, भगवानसिंह चावड़ा, राधाकिशन सोलंकी, नरेन्द्र लल्ला, मुकेश शर्मा पार्षद, राजु मोरे, लक्की मक्कड, अनिल गोस्वामी, ईशान राणा, मोहित शर्मा, शेरखान पठान, प्रवीण श्रीवास्तव, राजशेखर तुरकणे, सुनील सोलंकी, निलेश वर्मा, धारासिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र परमार, निगम सा., समीर मंसूरी, जयराम मालवीय, मनीष परमार, मीना अली, निशा यादव, जितेन्द्र सोलंकी, हुकमसिंह निमोले, लक्षमण पहलवान, विजय खिंची, राहुल सोलंकी, कैलाश सोलंकी, राजेश गोंदिया, विजय कटेसरिया, दीपेश हरोडे, संजय रेकवाल, प्रिंस कटेसरिया, अमितेश पांडे, रितेश चौहान, दीपक बरोलिया, सिमरन अली, आकांक्षा, कृष्णा, शशांक सोलंकी, तेजकरण चौहान, राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष निलेश डांगी एवं संयोजक दिलीप सोलंकी ने किया।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

