देवास 12 फरवरी 2018/ कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने आज टोंकखुर्द का भ्रमण किया। उन्होंने यहां पर 14 फरवरी को प्रस्तावित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण के उपरांत जनपद पंचायत टोंकखुर्द के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री राजेंद्र वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने अंत्योदय मेले में लाभान्वित किए जाने वाले हितग्राहियों की जानकारी ली। विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि उनकी विभागीय योजनाओं से के हितग्राहियों को मेले में लाभान्वित करें। बैठक में अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं सारिका भूरिया सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

