नगर निगम एवं शहर हित में निर्माण कार्यो की अधिक दरें होने पर निरस्तीकरण कार्यवाही

न.पा.नि. देवास को निविध निरस्तीकरण कार्यवाही से लगभग 5 करोड के राजस्व की बचत हुई है- महापौर
देवास। न.पा.नि. देवास में विगत वर्ष शहर के विभिन्न तरह के निर्र्माण कार्यो में 15 प्रतिशत अधिक एस.ओ.आर. की दर प्रचलन में थी। नवम्बर 2017 में मुख्य अभियंता के एस ओ आर दर में 10 प्रतिशत दर कटौती जो कि प्राक्लनों में की जाना थी, निविदा करने वाली संस्था की निविदा प्रक्रिया से पृथक होने की स्वतंत्रता भारत शासन के केन्द्रीय सतर्कता आयोग के नेगोशियेसन के निर्र्देश के पालन की स्पष्टता, भारत शासन के जी.एस.टी दरों के उतार, चढ़ाव व अस्पष्टता के कारणों से प्रचलित 128 निविदाओं को जो कि 17 करोड लागत की थी को निरस्त करने का निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया ।
चूंकि शहर का विकास प्रभावित हो रहा था तथ हमारे जनप्रतिनिधियों की छवि में प्रतिकूल प्रभाव पड रहा था अत: 5 फरवरी 18 को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा, अध्यक्ष अंसार एहमद, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, उप नेता पार्षद दल आदि की उपस्थिति में शासन हित, संस्था हित में पुन: निविदा दर आमंत्रण का निर्णय लिया गया। वर्तमान स्थिति में 6 माह में 21 करोड की निविदा निरस्तीकरण में लगभग 5 करोड राजस्व राशि की बचत हुई है तथा निविदा दरों में 25 प्रतिशत की दरों में कमी के साथ गिरावट हुई है। उल्लेखनीय है कि देवास नगर पालिक निगम जलप्रदाय योजना में 40 करोड़ की राशि के मुआवजे की देनदारी से वित्तीय स्थिति गडबड़ाने से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। निगम के पार्षदगणों व आमजनता के धीरज ने वर्तमान स्थिति में प्रस्तावित आर्थिक सुधारों को करते हुए वर्तमान आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विधायक श्रीमंत पवार के कुशल नेतृत्व में करारोपण, टेक्स वसूली, नेशनल लोक अदालत में अपेक्षित वसूली होने से निगम अच्छी स्थिति की ओर अग्रसर है। इसके पूर्व में निगम एवं विधायक निधि के लगभग 70 कार्यो में 5 करोड की लागत के टेंडर निरस्त किए गए। इसके बाद के टेंडर, जिन टेंडरों के पूर्व में कार्य आदेश जारी हो चुके हैं जिनकी अनुमानित लागत 6 करोड है यथावत रखे गए हैं।
आर्थिक स्थिति के सुधरने से वर्तमान तकनीकी अमला अनुभवी, शहर विकास, वार्ड की जनसुविधाओं के विकास में निरंतर कार्यशील है। वर्तमान स्थिति में लगभग 150 विकास कार्य स्वीकृत होकर अनुबंध, कार्यादेश व कार्य प्रारंभ की स्थिति में है। आगामी एक माह के अंदर शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यो की बहार नगर की आम जनता को दृष्टिगोचर होगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply