देवास में केबीसी के नाम पर महिला से की हजारो की धोखाधड़ी

– लक्की ड्रा में लाखो जीतने का दिया था लालच
देवास। जिस तरह प्रदेश का पुलिस महकमे दावा करता है कि हमारी साइबर सेल काफी मजबूत है और किसी भी साइबर क्राइम को ट्रेस करने में अधिक समय नहीं लगाती है, किंतु जिस तरह पुलिस महकमा अपने साइबर सेल को मजबूत करने में लगा है, उससे कहीं ज्यादा मजबूत साइबर क्राइम करने वाले अपराधी है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे है। अब तक अकेले देवास शहर से ही लाखों रुपये की चपत लगाई जा चुकी है और आज तक साइबर क्राइम करने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसी तरह नयापुरा में रहने वाली एक युवती के साथ पिछले दिनों केबीसी के नाम पर 87 हजार की ठगी हो गई। जिसकी शिकायत नाहर दरवाजा थाने पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज भवन नयापुरा में रहने वाली अनामिका कालीधर पिता सत्यनारायण कालीधर को करीब एक माह पूर्व एक अनजान नंबर से वाट्सएप मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि अनामिका का 25 लाख का इनाम केबीसी में खुल गया है। जिसे लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट में बड़ी राशि जमा करना होगी। जब अनामिका ने राशि जमा की तो फिर वाट्सएप में मैसेज आया कि अब आप मेरे खाते में 7 हजार रुपये जमा कीजिये। अनामिका उसके झांसे में आ गई और 7 हजार जमा करा दीजिये। 7 हजार जमा होते ही फिर उसी नंबर से मैसेज आया कि अब आप 9 हजार जमा कीजिये, इस तरह फोन करने वाला अनामिका को झांसा देता रहा और पैसे जमा कराता रहा। धीरे-धीरे एक माह में फोन लगाने वाले जालसाज ने अनामिका से 87 हजार रुपये जमा करा लिये और इतनी राशि होने के बाद उसने अनामिका का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। अब न तो उसका फोन आ रहा है और ना ही फोन लग रहा है। आखिरकार 25 लाख के इनाम के झांसे में आकर 87 हजार गंवा चुकी अनामिका ने नाहर दरवाजा थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक पुलिस ठगी करने वाले को ट्रेस नहीं कर पाई है।
10 हजार के फर्जी स्टाम्प पर करा अनुबंध
ठगी करने वाले व्यक्ति ने सिर्फ वाट्सएप कॉल करके ही अनामिका को झांसे में नहीं बल्कि उसने पहले अनामिका का फोन वाट्सएप कराया, फिर उस फोटो के साथ 10 हजार के फर्जी स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी की, जिसमें हाईकोर्ट दिल्ली व भारत सरकार के नाम का उल्लेख किया गया। ताकि यह देखकर कोई भी व्यक्ति संतुष्ट हो जाए और राशि डाल सके। कुछ इसी तरह जालसाज व्यक्ति ने अनामिका को भी फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी का शिकार बना लिया।

Post Author: Vijendra Upadhyay