वन विभाग ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

देवास। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष में वन विभाग द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। शंकरगढ़ पहाड़ी में देवास वन मंडल द्वारा मुख्य अतिथि वन संरक्षक पी एन मिश्रा, विशेष अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, महेंद्र काउचे एडीशनल डिस्टिक इन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बेलपत्र के 101 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पी एन मिश्रा ने कहा कि शंकरगढ़ पहाड़ी में विकास के नाम पर जिस प्रकार से विदोहन किया गया उसका परिणाम है कि पहाड़ी वृक्ष विहीन भी हो गई है। जिसे असली स्वरूप में लाने के लिए जनसहयोग से वृक्षारोपण कर शंकरगढ़ पहाड़ी को बचाया जा सकता है तथा पर्यावरण को सुधारा जा सकता है।
ओपी जोगावत जल संरक्षण संस्था के जिला संयोजक ने कहा कि पॉलिथीन की थैलियों को इधर उधर ना फेंककर एक बोतल के अंदर भर कर उसको ईट बनाने में उपयोग में लिया जा सकता है तथा इस प्रकार पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। चेतन जैन ग्रीनार्मी संस्था के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए उपस्थित लोगों को बीज एकत्रित कर पहाड़ी में बुवाई कर अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही वर्षा ऋतु में वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा भूजल संरक्षण बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला बच्चे पुरूष काफी संख्या में उपस्थित थे। महिलाओं द्वारा रैली निकालकर पर्यावरण बचाने हेतु संदेश दिया ।
उपस्थित सदस्यों द्वारा शंकरगढ़ को हरा-भरा करने तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी डीएस चौहान एवं कर्मचारियों द्वारा बेलपत्र के पौधे उपलब्ध कराकर उपस्थित सदस्यों द्वारा पौधारोपण कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश सांगते, रायसिंह सेंधव, कैलाश चंद्रावत, एसके शुक्ला अपर जिलाधिकारी, मनोहर शर्मा, गोपाल राठौर उपस्थित थे। वन विभाग से डीएस चौहान, किशन कुरील, राकेश मोदी, विजय चौधरी, गणपत तंवर, ज्योति जाट, मंजरी, नेहा शर्मा , सूरज सोलंकी का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी डिप्टी रेंजर कैलाश मालवीय ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay