बस्ती के बच्चे इरफान ने गायत्री परिवार की प्रेरणा से अपने परिवार को नशे से बचाने का संकल्प लिया

पिटती पत्नी बिकते जेवर ! छोड़ शराबी ऐसे तेवर ।।

देवास । लक्ष्मण नगर की गरीब बस्ती में गूंजे नशामुक्ति के नारे …. बस्ती के बच्चे इरफ़ान (8 साल ) ने संकल्प लिया कि मैं अपने पापा एवं घरवालों को नशे से बचाऊंगा…। गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी एवं विकास चौहान ने बताया कि गायत्री परिवार के नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ के युवा प्रकोष्ठ द्वारा साप्ताहिक नशा मुक्ति कार्यक्रम में रविवार की शाम को लक्ष्मण नगर के गरीब मोहल्ले में आयोजन शुरू किया जिसमें सर्वप्रथम मेगा फोन पर नशामुक्ति के प्रेरणादायीं गीतों से सबको आकर्षित किया फिर प्रोजेक्टर पर नशा विरोधी फि़ल्म दिखाई गई जिसने महिलाओं और बच्चो को अच्छा खाशा प्रभावित किया ।
नशा उन्मूलन कार्यक्रम में गायत्री परिजनो ने दुव्र्यसनों का हमारे दैनिक जीवन मे 20 वर्षो में खर्च होने वाले आंकड़ों पर सबका ध्यान आकर्षित किया जो लगभग 12 लाख 84 हजार हुआ जिसने सबको अचंभित किया । नशे के इन्ही पैसों को अगर बचाया जाए तो हम बच्चो को अच्छी शिक्षा, आवास एवं कई सुविधाएं घरवालों को दे सकते है । आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र की टीम ने बच्चो ओर बड़ो को शौच के बाद हाथ धुलाई की प्रक्रिया बताई, जो सबको खूब समझ मे आई । लक्षमण नगर गरीब बस्ती की महिलाओं ने इस आयोजन को खूब सराहा एवं गायत्री परिजनो को ह्रदय से आशीर्वाद दिया ।
आयोजन को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ के प्रमोद निहाले, हजारीलाल चौहान, मनीष व्यास, सुरेंद्र दुबे, सालिगराम सकलेचा, प्रह्लादसिंह सोलंकी, बख्तावरसिंह का विशेष सहयोग रहा । वही नेहरू युवा केन्द्र के अनिल जैन, रेहान घोषी, अमित चौहान, रोहित चौहान सहित कालोनी के पार्षद रूपेश वर्मा सहित बस्ती के रहवासियों का सराहनीय सहयोग रहा । कार्यक्रम में बस्ती के बच्चे, महिलाएं, पुरूष उपस्थित थे । विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा टेकरी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply