देवास। म.प्र.दृष्टिहीन कन्या केन्द्र के प्रतिनिधि मण्डल में केन्द्र के संरक्षक बलजीतसिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा एवं सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय से भेंट की एवं दृष्टिहीन बालिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही श्री सलूजा ने श्री पाण्डे से विद्यालय का अवलोकन करने का आग्रह किया जिसे श्री पाण्डे ने दृष्टिहीन बालिकाओं के विकास की जानकारी ली एवं समस्त गतिविधियों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर डॉ. पाण्डे ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वे दृष्टिहीन बालिकाओं की उन्नति एवं विकास के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे एवं दृष्टिहीन बालिकाओं के साथ खडे रहेंगे। प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर श्री पाण्डे का आभार व्यक्त किया।
Related Posts '
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...
30 SEP
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल आवेदकों को लौटाए
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल...

