देवास। स्व. हबीब उस्ताद की याद में 23 मार्च को दंगल का आयोजन पठान कुआ चौराहा पर किया गया। दंगल में हिंदुस्तान के कई राज्यों के पहलवानों न ेभाग लिया जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, कोल्हापुर, झांसी, मेरठ, बनारस आदि कई राज्यों के पहलवान दंगल में शरीक हुए। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रमसिंह पवार, विशेष अतिथि अकिल हुसैन कालूबोस थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शौकत हुसैन ने की। दंगल में प्रमुख कुश्ती शैतानसिंह पहलवान एवं नईम पहलवान, अभिजीत पहलवान एवं मुख्तार पहलवान, वसीम पहलवान एवं विजय भाटिया पहलवान के बीच रही। देवास के नईम पहलवान ने महाराष्ट्र के अभिजीत पहलवान को गदा लोट दांव लगाकर चित कर के विजयश्री हासिल की। अंत में आभार आयोजक शंभु पहलवान मियां मोहसीन अखाड़ा ने माना।
Related Posts '
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...

