देवास। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, देवास द्वारा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजीवनगर, बिन्जाना में कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें के चिकित्सक डॉ. अल्पना शर्मा एवं डॉ. भारती भाटिया ने 113 विद्यार्थियों की विभिन्न जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी प्रदान की। शिविर में श्रम कल्याण प्रशिक्षक प्रदीप जोशी ने स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बताते हुऐ बच्चों से कहा कि वर्तमान समय में आपस में हाथ न मिलाए, गले न मिले, दूर से हीन नमस्ते करे एवं एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाये रखे। वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचने का यही तरीका है। रीना कुशवाह ने हाथ धोने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर टाटा इंटरनेशनल के डॉ. चन्द्रशेखर काटजू, पीयूष सिंह, देवेंद्र शर्मा, अनिता चव्हाण एवं विद्यालय की शिक्षिका किरण भार्गव एवं सुनिता चौहान उपस्थित थी।
Related Posts '
30 SEP
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल आवेदकों को लौटाए
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल...
28 SEP
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...
26 SEP
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त...

