देवास। 10 फरवरी भारत में हृदय रोगियों की तादाद जिस तेजी से बढ़ रही है उससे 2020 तक हमारा देश हृदयरोगियों में अव्वल होगा। इसके प्रति जागरूकता तथा जीवन शैली में बदलाव ही इसका समुचित उपचार है। यह बात इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम हृदयरोग जागरूकता ही उपचार है में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पुष्पेन्द्र गोले ने कही। उन्होने कहा कि जीवन शैली में सामान्य प्राकृतिक तथा परम्परागत सुधार करते हुए इस हृदय रोग के बड़े खतरे से बच सकते हैं। इनरव्हील अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा हृदयरोग को इस दौर की सबसे बड़ी आपदा बताया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन पी एन तिवारी ने किया। इस अवसर पर सचिव गीता मूंदड़ा, नीला तिवारी, आशा जैन, आशा चौहान, सुनीता पाटिल, सावित्री जायसवाल, पुष्पा निगम, उषा मेहता,डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. ऋषि प्रजापति, डॉ. पूजा डामले, डॉ. वैभव, कमलाकर तथा डॉ. मयूर गोंदिया उपस्थित थे।
Related Posts '
12 JAN
प्रेस क्लब ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती
प्रेस क्लब ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जन्म...
12 JAN
दो दिवसीय पत्रकार 11 ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
दो दिवसीय पत्रकार 11 ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का...
10 JAN
फ्रिज में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
फ्रिज में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस ने...
09 JAN
अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा
अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा 6...