देवास। राजा राम नगर स्थित सिटी कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन सेल्फ डिफेंस कराते प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण स्कूल के डायरेक्टर अजीज कुरेशी द्वारा किया गया। इनका स्वागत कराते कोच दीपक बामनिया द्वारा किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह निशुल्क कैंप खेल एवं युवक कल्याण विभाग व कराते डेेवलपमेंट एसोसिएशन जिला देवास के माध्यम से किया जारहा है। इस शिविर में 80 बालक बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 1 मई से 31 मई तक जिन खिलाडियों को शिविर में भाग लेना चाहते हैं वे शाम 6 से 7 बजे तक सिटी कान्वेंट स्कूल में आकर अपना रजिस्टे्रशन करवा सकते हैं। शिविर के अंत में बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र व टी शर्ट प्रदान की जाएगी।
Related Posts '
31 OCT
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त...
30 OCT
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्व. सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा के निधन पर शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण...
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...

