देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर माता जी टेकरी व देवास शहर को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की शपथ लेने के लिए देवास नगर निगम के आव्हान पर आयुक्त विशाल सिहं चौहान , एस. डी .एम पुरूषोत्तम कुमार, रिजनल आफीसर म. प्र. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड देवास श्री चौधरी के आतिथ्य मे शहर के गणमान्य नागरिक व पूजा सामग्री विक्रय करने वाले दुकानदारो द्वारा प्रात: 7 बजे शंख द्वार पर एकत्रित हुए । कार्यक्रम के आयोजन मे निगम की सहयोगी संस्था सार्थक सामुदायिक विकास एवं जन कल्याण संस्था का सहयोग रहा। निगम आयुक्त ने उपस्थितजनों को पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने तथा टेकरी को पॉलिथिन मुक्त करने की शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर एल्डरमेन शशिकांत यादव, भाजपा नेता पप्पू जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार, सौरभ सचान, रमेश व्यास, निगम सहायक यंत्री मो. हनीफ शेख, जगदीश वर्मा, आर. एस. केलकर, विशाल जगताप, जितेन्द्र सिसोदिया, प्रवीण पाठक, सुधीर जोशी आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Related Posts '
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...
03 NOV
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया संपन्न
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया...
02 NOV
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई...
31 OCT
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त...
30 OCT
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्व. सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा के निधन पर शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण...

