देवास। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। इधर पुलिस ने अंतर्राज्जीय गैंग के एक बदमाश को पकडऩे में सफलता हासिल की है। दिनदहाड़े कालानी बाग में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्जीय गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 बदमाश अभी भी फरार है। कोतवाली थाने पर प्रेस वार्ता में सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने बताया कि 22 सितंबर को दिनदहाड़े कालानी बाग में अभय शर्मा के घर पर कार से आए बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश आई-10 कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज, मोबाइल लोकेशन, टोल पर लगे कैमरे के आधार पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार आई-10 तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाकिब पिता हाजी सरफराज उम्र 28 साल निवासी गाजियाबाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि चार लोगों की गैंग है। गैंग ने छत्तीसगढ़, उज्जैन, ग्वालियर, राजस्थान में चोरी की वारदात करना कबूल किया है। गाजियाबाद की गैंग द्वारा कार से आकर दिनदहाड़े शहर के पॉश कालोनियों के सुने मकानों को रैंकी कर निशाना बनाते है। 4 लोगों की गैंग के बदमाश अपनी कार की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते है। ताकि किसी को शक न हो सके। सभी जगह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। देवास में चोरी करने से पहले फर्जी दस्तावेज दिखाकर बदमाश होटल में ठहरे थे, जिसके बाद रैंकी कर कालानी बाग के सूने मकान में धावा बोला था। चोर घर के अंदर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर गए थे।
Related Posts '
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...

