अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
देवास। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं सुपरस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा जिला चिकित्सालय देवास स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए जन्मजात हृदय रोग की जांच, परीक्षण एवं उपचार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 42 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनकी अमलतास मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा इको जांच की गई।
इस अवसर पर डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि यदि उनके आसपास इस प्रकार के लक्षण वाले बच्चे हों, तो उन्हें भी जांच एवं निशुल्क उपचार की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय पर उपचार मिल सके। देवास कलेक्टर महोदय श्री ऋतूराज जी के दिशा निर्देशानुसार यह शिविर सफल रहा |
शिविर में अमलतास अस्पताल से शिशु रोग विशेषज्ञ, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि तिवारी , डॉ. मिहिर बेरा , डॉ. महेंद्र सिंह , डॉ. हर्षा पंडोले एवं टीम , मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रत्ना शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) डॉ. सुनील तिवारी, जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेंद्र गुजराती, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर, आरबीएसके कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति अहिरे सहित विभिन्न विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में पदस्थ आरबीएसके आयुष चिकित्सक एवं उनकी टीम उपस्थित रही।


